राज्यसभा में गूंजी छत्तीसगढ़ की आवाज : नई रेल लाइन व ट्रेनों की मांग, सांसद फूलोदेवी नेताम ने उठाया मुद्दा

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर राज्यसभा में सांसद फूलोदेवी नेताम ने शून्यकाल के दौरान प्रदेश में नई रेल लाइन और ट्रेनों के विस्तार की मांग रखते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सामने रखे।

          सांसद फूलोदेवी नेताम

          उन्होंने पेंड्रा रोड-अमरकंटक-डिंडोरी-मंडला-घंसौर-लखनादौन-गोटेगांव (श्रीधाम) नई रेल लाइन को बेहद जरूरी बताते हुए कहा कि इससे छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के आदिवासी व पिछड़े क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही अमरकंटक-नर्मदा क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और इटारसी के माध्यम से दिल्ली-मुंबई से सीधा संपर्क मजबूत होगा। सांसद नेताम ने बिलासपुर को सीटीसीई प्लान-2030 में शामिल करने की मांग भी की। इसके अलावा रायपुर-सिकंदराबाद (12771/72) और नागपुर-मुंबई दुरंतो (12290) ट्रेन का विस्तार बिलासपुर तक करने की बात कही।

          कोरबा से नई दिल्ली तक सीधी ट्रेन की मांग

          कोरबा क्षेत्र को लेकर भी उन्होंने कई अहम मांगें रखीं, जिनमें कोरबा स्टेशन पर तैयार पिटलाइन को जल्द शुरू करना, कोरबा-बीकानेर एक्सप्रेस का संचालन प्रारंभ करना और कोरबा से नई दिल्ली के बीच सीधी ट्रेन चलाने की मांग शामिल है। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं लंबे समय से लंबित हैं और इनके पूरा होने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

          एम्स रायपुर में स्टाफ की कमी का मुद्दा भी उठाया

          सांसद नेताम ने हाल ही में राज्यसभा में एम्स रायपुर में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि समय पर इलाज न मिलना, इलाज न मिलने के बराबर है। उन्होंने बताया कि संस्थान में 305 डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं, लेकिन केवल 190 डॉक्टर कार्यरत हैं, जबकि 115 पद खाली हैं। वहीं नर्सिंग, तकनीकी और प्रशासनिक स्टाफ के 3,884 पदों के मुकाबले 2,387 कर्मचारी ही कार्यरत हैं, जिससे 1,497 पद खाली पड़े हैं। नेताम ने कहा कि स्टाफ की कमी के कारण ओपीडी में लंबी कतारें लग रही हैं और ऑपरेशन व जांच में देरी हो रही है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              इतवारी-शालीमार साप्ताहिक ट्रेन अब चलेगी नए समय पर

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ती...