भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं को मिलेगा बचपन जीने का मौका : सरोज पांडेय

      Date:

      • कोरबा में महिलाओं के लिए खास पहल, बचपन की टिकट कार्यक्रम का होगा आयोजन

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)।  शहर की महिलाओं को उनकी व्यस्त दिनचर्या से कुछ पल निकालकर बचपन की यादों को फिर से जीने का अवसर देने के उद्देश्य से बचपन की टिकट नामक अनोखे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में होटल गणेश इन में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत सहित कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

          सरोज पांडेय

          प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सरोज पांडेय ने बताया कि सखी-सहेली महिला समूह द्वारा यह कार्यक्रम 12 अप्रैल को शाम 4 बजे से 8 बजे तक अशोक वाटिका, कोरबा में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए है, जो अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए समय नहीं निकाल पातीं। उन्होंने कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में महिलाएं जिम्मेदारियों और मोबाइल में उलझकर अपने बचपन की खुशियों से दूर हो जाती हैं। ऐसे में यह कार्यक्रम एक ऐसा मंच बनेगा, जहां वे खेल, मस्ती और पुरानी यादों को फिर से महसूस कर सकेंगी। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम पूरी तरह सामाजिक और निशुल्क रहेगा, जिसमें किसी भी प्रकार की राजनीतिक भागीदारी नहीं होगी। विभिन्न खेल गतिविधियों के साथ आकर्षक पुरस्कार और सांत्वना पुरस्कार भी रखे गए हैं।

          दुर्ग में 5 हजार महिलाओं ने लिया भाग

          बताया गया कि इससे पहले दुर्ग में हुए इसी तरह के आयोजन में करीब 5000 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था। अब कोरबा में भी इसी तरह महिलाओं को जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। आयोजकों ने शहर की अधिक से अधिक महिलाओं से कार्यक्रम में शामिल होकर इस खास अनुभव का हिस्सा बनने की अपील की है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              इतवारी-शालीमार साप्ताहिक ट्रेन अब चलेगी नए समय पर

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ती...