संजीवनी एक्सप्रेस से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगी त्वरित व सशक्त चिकित्सा सहायता : कलेक्टर

      Date:

      • 5 नई संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस को मिली हरी झंडी

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर से 5 नई संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस पहल से अब जिलेवासियों को तेज, सुलभ और जीवन रक्षक चिकित्सा सहायता और अधिक प्रभावी रूप से मिल सकेगी।

          कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत और कलेक्टर कुणाल दुदावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने जिलेवासियों को इस सुविधा के लिए बधाई देते हुए कहा कि नए वाहनों के जुडऩे से स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि संजीवनी एक्सप्रेस के विस्तार से कोरबा जिला आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में नई दिशा की ओर अग्रसर हो रहा है। विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। आपात स्थिति में अब त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध होने से गंभीर मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा और जान बचाने की संभावना बढ़ेगी।
          गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जिले को कुल 13 संजीवनी एक्सप्रेस वाहन आवंटित किए गए हैं। इनमें से 3 वाहन जिला अस्पताल, 9 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 1 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए निर्धारित हैं। आज 5 वाहनों को रवाना किया गया, जबकि शेष वाहन भी जल्द ही सेवा में शामिल किए जाएंगे।

          अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस

          संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं, जिनमें वेंटिलेटर, मॉनीटर और ऑक्सीजन सपोर्ट जैसे आवश्यक इमरजेंसी उपकरण उपलब्ध हैं। इनमें से 2 वाहन एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम से युक्त हैं, जो गंभीर मरीजों के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होंगे। एक एम्बुलेंस जिला अस्पताल कोरबा और दूसरी कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात की जाएगी, जबकि अन्य वाहनों को जरूरत के अनुसार विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में लगाया जाएगा। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत, सीएमएचओ सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              जय माँ गुरु : तो उसका पूर्ण क्षय होता है

              जय माँ गुरुजो व्यक्ति आश्रम के लिये शारीरिक, आर्थिक,...