रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका ने कोरबा प्रवास के दौरान कटघोरा विकासखंड के ग्राम ढपढप-बांकीमोंगरा में आयोजित दिव्य श्री हनुमंत कथा एवं सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया।

राज्यपाल ने नवविवाहित जोड़ों से मुलाकात कर उन्हें सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्होंने सभी नवदंपतियों को सम्मान स्वरूप 5 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की। कोरबा प्रवास के दौरान राज्यपाल ने प्रसिद्ध कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री से भी सौजन्य भेंट की। कार्यक्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


