नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य पूर्ण, कोरबा- रायपुर पैसेंजर सहित 14 ट्रेनें फिर चालू

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते पूर्व में निरस्त की गई 14 ट्रेनों का संचालन अब पुन: बहाल किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों का परिचालन चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा।

          दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे

          ट्रेनों की बहाली से रायपुर, गेवरारोड, बिलासपुर के साथ ही रायगढ़, झारसुगुड़ा और गोंदिया के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे पहले नागपुर मंडल से होकर गुजरने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन भी पुन: प्रारंभ किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 एवं लाइन नंबर-5 पर वॉशेबल एप्रन को हटाकर बैलास्टेड ट्रैक में परिवर्तन के कार्य के चलते इन ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया था। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी अधिकृत पूछताछ सेवा 139 अथवा अन्य अधिकृत माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

          छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 एक्सप्रेस व 4 पैसेंजर ट्रेनें रद्द

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related