गर्मी में यात्रियों को राहत, बिलासपुर होकर चलेगी वलसाड-खड़गपुर स्पेशल ट्रेन

      Date:

      बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। ग्रीष्मकालीन अवकाश और बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए वलसाड-खड़गपुर-वलसाड के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 2-2 फेरों के लिए संचालित होगी और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों गोंदिया, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में ठहराव दिया गया है। इससे यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलने में राहत मिलेगी।

          रेलवे

          रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 09043 वलसाड-खड़गपुर स्पेशल ट्रेन 15 और 22 अप्रैल 2026 को वलसाड से दोपहर 12.50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन दूसरे दिन गोंदिया, दुर्ग, रायपुर होते हुए सुबह 7.55 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और यहां से 8.10 बजे रवाना होकर रात 9 बजे खड़गपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09044 खड़गपुर-वलसाड स्पेशल ट्रेन 17 और 24 अप्रैल 2026 को खड़गपुर से सुबह 5 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बिलासपुर दोपहर 3.25 बजे पहुंचेगी और 3.35 बजे रवाना होकर रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होते हुए अगले दिन वलसाड पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इनमें 2 जनरल, 2 स्लीपर, 14 एसी कोच, 1 पावर कार और 1 एसएलआरडी कोच शामिल रहेंगे। आधुनिक एलएचबी कोच होने से यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और बेहतर सफर का लाभ मिलेगा।

          रास्ते में ये गाडियाँ दोनों दिशाओं में भेस्तान, नंदूरबार, भुसावल, बडनेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर तथा टाटानगर स्टेशनों पर रुकेगी. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को कम करने और यात्रियों को सुविधा देने के लिए यह विशेष व्यवस्था की गई है। यात्रियों से समय रहते आरक्षण कराने की अपील की गई है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              रेत भरी हाइवा और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत, 3 की मौत

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)।  राजधानी रायपुर के गोबरा नवापारा क्षेत्र में...

              रिश्वत लेते वीडियो वायरल, जिला अस्पताल का ड्रेसर सस्पेंड

              जशपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। जशपुर जिला अस्पताल के ड्रेसर किशोर कुमार चौहान...