अधिकारी के तोते को उतारने पहुंची फायर ब्रिगेड, हजारों लीटर पानी बहाने पर मचा बवाल

      Date:

      नारायणपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। नारायणपुर में एक पालतू तोते को पेड़ से नीचे उतारने के लिए फायर ब्रिगेड बुलाए जाने का मामला सामने आया है। तोते को नीचे लाने के लिए दमकल कर्मियों ने पानी की तेज बौछारें कीं, जिससे हजारों लीटर पानी बह गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

          जानकारी के मुताबिक, मामला शहर के ओबीसी बॉयज हॉस्टल परिसर के पास का बताया जा रहा है, जहां एक पालतू तोता ऊंचे पेड़ पर जाकर बैठ गया था। काफी देर तक तोता नीचे नहीं उतरा, जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। दमकल कर्मियों ने पाइप के जरिए लगातार पानी की बौछारें कर तोते को नीचे उतारने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद तोता नीचे आया, जिसे एक युवक उठाकर अपने साथ ले गया। भीषण गर्मी और पानी संकट के बीच हजारों लीटर पानी बहाने को लेकर स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवा का उपयोग आगजनी, दुर्घटना और जनसेवा के लिए होना चाहिए, न कि इस तरह के कार्यों के लिए।

          किस अधिकारी का था तोता, स्पष्ट नहीं

          स्थानीय लोगों का दावा है कि तोता किसी अधिकारी का था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              बिलासपुर से दिल्ली के लिए नाइट फ्लाइट शुरू, 3 मई से मिलेगी सीधी उड़ान सुविधा

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से अब...

              अनुकंपा नौकरी विरासत नहीं, बहू ने सास का ख्याल नहीं रखा तो जाएगी नौकरी : हाईकोर्ट

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति को लेकर...