सचिन तेंदुलकर आज परिवार संग पहुंचेंगे दंतेवाड़ा, आदिवासी बच्चों से मुलाकात कर खेल मैदान का करेंगे उद्घाटन

      Date:

      जगदलपुर/दंतेवाड़ा (AkhandBharatHNKP.Com)। क्रिकेट जगत के महान खिलाड़ी और ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज 22 अप्रैल को अपने परिवार के साथ दंतेवाड़ा जिले के छिंदनार पहुंचेंगे। यहां वे आदिवासी बच्चों और खेल प्रतिभाओं से मुलाकात करेंगे तथा नए मल्टी-यूज खेल मैदान का उद्घाटन करेंगे।

          सचिन तेंदुलकर का यह दौरा जिले के बच्चों और युवाओं के लिए बेहद खास माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान वे बच्चों से बातचीत करेंगे, उन्हें खेल के प्रति प्रेरित करेंगे और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि वे बच्चों के साथ मैदान में क्रिकेट भी खेल सकते हैं। पहले सचिन का तीन स्थानों पर कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन गीदम ऑडिटोरियम में शिक्षकों और बच्चों से मुलाकात तथा पनेड़ा क्रिकेट ग्राउंड उद्घाटन कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के भी इस दौरे में शामिल होने की संभावना थी, लेकिन उनका कार्यक्रम भी निरस्त हो गया है।

          खेलों को बढ़ावा दे रही सचिन फाउंडेशन

          सचिन तेंदुलकर की संस्था दंतेवाड़ा में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। जिले में अब तक 15 खेल मैदान तैयार किए जा चुके हैं, जबकि 25 स्कूलों, आश्रमों और पोटाकेबिनों में खेल गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा कई शिक्षकों को मुंबई में प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी गई है, ताकि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर खेल प्रशिक्षण मिल सके।

          बदलती तस्वीर का प्रतीक बनेगा दौरा

          कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाने जाने वाला दंतेवाड़ा अब शिक्षा और खेल के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। सचिन तेंदुलकर का यह दौरा जिले के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है और इससे स्थानीय प्रतिभाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

          सचिन तेंदुलकर करेंगे बस्तर का दौरा, बच्चों संग मैदान में लगाएंगे चौके-छक्के

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related