कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। भाजपा जिला कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज, टीपी नगर में आयोजित प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्षी दलों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर महिलाओं के अधिकारों को रोकने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक महिलाओं को राजनीति में अधिक भागीदारी और प्रतिनिधित्व देने की दिशा में बड़ा कदम है। भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और पार्टी हमेशा मातृशक्ति के सम्मान तथा अधिकारों की पक्षधर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष नहीं चाहता कि सामान्य परिवारों की महिलाओं को राजनीति में आगे बढऩे का मौका मिले। पार्टी जनता के बीच जाकर कांग्रेस की सोच को उजागर करती रहेगी और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
प्रेस वार्ता में केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रीति स्वर्णकार एवं प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा संतोषी दीवान मौजूद रहे।

