आप पार्टी के सांसद राघव चड्ढा का दो-तिहाई सांसदों के साथ भाजपा में जाने का ऐलान

      Date:

      चंडीगढ़ (एजेंसी)। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बड़ा राजनीतिक ऐलान करते हुए पार्टी छोडऩे की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में पार्टी के दो-तिहाई सांसदों के साथ वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।

          दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने अशोक मित्तल और संदीप पाठक के साथ कहा कि पार्टी अब अपने मूल सिद्धांतों, मूल्यों और नैतिकता से भटक चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब पार्टी देशहित नहीं, बल्कि निजी स्वार्थ के लिए काम कर रही है। सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन के 15 साल पार्टी को दिए, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से उन्हें लगने लगा था कि वह गलत पार्टी में सही व्यक्ति हैं। इसलिए अब उन्होंने पार्टी से अलग होकर जनता के करीब जाने का फैसला लिया है।

          इससे पहले 2 अप्रैल को आप ने राघव चड्ढा को राज्यसभा सांसदों के उपनेता पद से हटा दिया था। पार्टी ने उनकी जगह अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद राघव ने वीडियो जारी कर कहा था कि उनकी खामोशी को हार न समझा जाए। राघव चड्ढा के बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              वॉशिंगटन में डिनर कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी, बाल- बाल बचे डोनाल्ड ट्रम्प

              वॉशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में आयोजित...

              लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत यूनिवर्सिटी में 33 वैकेंसी, एज लिमिट 50 साल

              नई दिल्ली (एजेंसी)। लाल बहादुर शास्त्री नेशनल संस्कृत यूनिवर्सिटी,...