जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने सुनीं 96 आवेदकों की समस्याएं, आवश्यक कार्रवाई के दिए निर्देेश

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आमजन की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में जिले के शहरी एवं दूरस्थ क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और अपनी मांगों व समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। जनदर्शन में कुल 96 आवेदन प्राप्त हुए।

          जनदर्शन

          कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक से संवाद कर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। कार्यक्रम में ग्राम कोथारी के विजेंद्र पाटले ने सूदखोरी के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने और उरगा पुलिस की कार्यशैली की शिकायत की। ग्राम रौनाढाप के बंशीलाल ने आरबीसी 6-4 के तहत आर्थिक सहायता देने का अनुरोध किया। नीलम सोनी और श्रीया स्व-सहायता समूह ने गढ़कलेवा कटघोरा में स्थायी शेड निर्माण की मांग रखी। ग्राम पंचायत सतरेंगा की सरपंच बंधन बाई ने छातासरई से खोखराआमा तक सड़क निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। ग्राम बांधाखार की सुनंदा पटेल ने फसल सर्वेक्षण कार्य का लंबित भुगतान दिलाने की मांग की। ग्राम कुरूडीह के शांतिलाल ने सीमांकन विवाद, जबकि पाली के लालसिंह पैकरा ने किसानों की समस्याओं को उठाया। ग्राम कोराई-सतरेंगा के बालीराम ने वन अधिकार पट्टा भूमि हड़पने की शिकायत कर भूमि वापसी की मांग की। ग्राम सुतर्रा के चंदन सिंह ने गलत सीमांकन, पोलमी के खिलावन डिक्सेना ने बिजली विभाग की उडऩदस्ता टीम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया।

          कलेक्टर ने सभी मामलों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित करना है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर तुलाराम भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

          जनदर्शन में कलेक्टर दुदावत ने सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे जारी होंगे CG बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं...

              29 अप्रैल को होगी कैबिनेट बैठक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे अध्यक्षता

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य...