बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में हंगामा, भाजपा ने ईवीएम पर टेप लगाने का लगाया आरोप

      Date:

      कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को 142 सीटों पर मतदान के दौरान कई जगहों से हंगामे, मारपीट, नारेबाजी और ईवीएम में छेड़छाड़ की शिकायतें सामने आईं। दोपहर एक बजे तक 61.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

          पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव

          भाजपा ने आरोप लगाया कि डायमंड हार्बर के फाल्टा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र में ईवीएम पर भाजपा के बटन के सामने टेप लगाया गया था। इसको लेकर वीडियो भी सामने आया है। शिकायत पर चुनाव आयोग ने कहा है कि जहां भी जांच में आरोप सही पाए जाएंगे, वहां दोबारा मतदान कराया जाएगा। भवानीपुर सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी को एक मतदान केंद्र के निरीक्षण के दौरान तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान उनके सामने ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए गए।

          साउथ 24 परगना जिले में भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार ने आरोप लगाया कि तृणमूल समर्थकों ने उनकी कार का शीशा तोड़ दिया। वहीं पानीहाटी क्षेत्र के एक बूथ में ईवीएम पर भाजपा के बटन के पास स्याही का निशान मिलने की शिकायत की गई, जिसे बाद में सैनिटाइजर से साफ कराया गया। पानीहाटी से भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने भी तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हमला करने और ‘गो बैक’ के नारे लगाने का आरोप लगाया। रत्ना देबनाथ आरजी कर रेप पीड़िता की मां हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने इन 142 सीटों में से 123 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर रिकॉर्ड 93 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              साय कैबिनेट की बैठक : शहरी गैस वितरण नीति 2026 को मंजूरी

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय...