बालकोनगर (AkhandBharatHNKP.Com)। मंत्री लखनलाल देवांगन ने शांतिनगर क्षेत्र में सड़क किनारे प्रस्तावित नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहीं। यह परियोजना क्षेत्र में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के साथ नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक लगभग 2.9 किलोमीटर लंबाई में नाली निर्माण कार्य किया जाएगा। करीब 5 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के लिए 2.5 करोड़ रुपये जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) तथा 2.5 करोड़ रुपये बालको की सीएसआर निधि से उपलब्ध कराए गए हैं। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाने की तैयारी है। परियोजना के पूर्ण होने के बाद शांतिनगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी और बरसात के दौरान होने वाली परेशानियों में कमी आएगी। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने इसे क्षेत्रीय विकास और नागरिक जीवन स्तर में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन और बालको की साझेदारी से कोरबा क्षेत्र में आधारभूत संरचना विकास को नई गति मिल रही है। बजरंग चौक से रिस्दा पुल (परसाभाठा मार्ग) उन्नयन, पुल मरम्मत एवं आधुनिक सड़क निर्माण के बाद अब यह नाली निर्माण परियोजना क्षेत्रीय विकास की एक और महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और आजीविका के क्षेत्र में बालको की विभिन्न पहलें स्थानीय समुदायों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में कार्यरत हैं।
विकास को गति देने बालको प्रतिबद्ध
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित यह परियोजना सामुदायिक आधारभूत संरचना को मजबूत करने, जीवन स्तर में सुधार लाने तथा दीर्घकालिक विकास को गति देने के प्रति बालको की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि समुदाय के साथ व्यापक सहभागिता के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2026 में 1.8 लाख से अधिक लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
योजनाओं का लाभ उठाकर समस्याओं का करें समाधान : मंत्री लखनलाल देवांगन

