जल्द शुरू होगी सीएम हेल्पलाइन, शिकायतों का होगा समयबद्ध समाधान : कलेक्टर दुदावत

      Date:

      • जिला स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश, पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा है कि राज्य में शीघ्र शुरू होने वाली मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान का प्रभावी माध्यम बनेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

          कलेक्टर कुणाल दुदावत

          कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के प्रभावी संचालन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए कि प्रत्येक कार्यालय में पोर्टल संचालन के लिए एक जिम्मेदार कर्मचारी नियुक्त किया जाए तथा शिकायतों के निराकरण की समयावधि पर विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही जिला कार्यालय की शिकायत शाखा में सीएम हेल्पलाइन प्रकोष्ठ स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली की कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी देते हुए ऑनलाइन शिकायत पंजीयन, विभिन्न स्तरों पर मॉनिटरिंग तथा चरणबद्ध निराकरण प्रक्रिया को समझाया। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था सुशासन एवं अभिसरण विभाग के अंतर्गत संचालित होगी, जिसका उद्देश्य नागरिकों को शिकायत दर्ज कराने, शासकीय योजनाओं और सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए एकीकृत और विश्वसनीय मंच उपलब्ध कराना है। बैठक में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, वनमंडलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

          समय पर उपलब्ध कराया जाए योजनाओं का लाभ

          कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप यह प्रणाली प्रदेशवासियों को शासकीय सेवाओं तक आसान पहुंच और शिकायतों के त्वरित समाधान का माध्यम प्रदान करेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों की समस्याओं का संतोषजनक निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए।

          सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित रहेगी सीएम हेल्पलाइन

          कलेक्टर ने जानकारी दी कि सीएम हेल्पलाइन सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित रहेगी। प्रदेश का कोई भी नागरिक टोल फ्री नंबर 1076, वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप और व्हाट्सएप जैसे माध्यमों से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा। शिकायत दर्ज होते ही शिकायतकर्ता को एक विशिष्ट पहचान संख्या उपलब्ध होगी, जिसके माध्यम से वह अपनी शिकायत की स्थिति, संबंधित विभाग, अधिकारी तथा समाधान की प्रगति की जानकारी प्राप्त कर सकेगा।

          समाधान के बाद नागरिकों से फीडबैक भी लिया जाएगा

          उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज होने के तुरंत बाद संबंधित विभाग और अधिकारी तक मामला पहुंच जाएगा तथा तकनीक आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए हर स्तर पर जवाबदेही तय होगी। शिकायतों के अनावश्यक लंबित रहने की संभावना कम होगी और समाधान के बाद नागरिकों से फीडबैक भी लिया जाएगा। यदि शिकायतकर्ता समाधान से संतुष्ट नहीं होता है तो शिकायत स्वत: पुन: सक्रिय हो जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि इस पूरी व्यवस्था की निगरानी सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जाएगी। रियल टाइम मॉनिटरिंग से प्रशासन अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और सक्रिय बनेगा, जिससे आमजन की समस्याओं का तेजी से समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा।

          विकास कार्यों के लिए आबंटित की गई राशि का दुरुपयोग करने वालों पर होगी एफआईआर : कलेक्टर दुदावत

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              तेंदूपत्ता अग्निकांड पर बड़ा प्रशासनिक एक्शन, बीजापुर डीएफओ हटाए गए

              बीजापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। तेंदूपत्ता अग्निकांड मामले में राज्य सरकार ने...