सपनों को मिली नई उड़ान : प्रेरणादायी व्यक्तित्वों ने एनटीपीसी कोरबा की बालिकाओं का बढ़ाया आत्मविश्वास

      Date:

      • एनटीपीसी कोरबा के बालिका सशक्तिकरण अभियान में सेना अधिकारी, संयुक्त आयुक्त और महापौर ने साझा किए सफलता के मंत्र

          एनटीपीसी लिमिटेड कोरबा

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। एनटीपीसी लिमिटेड कोरबा के बालिका सशक्तिकरण अभियान (जेम) के तहत आयोजित ‘रोल मॉडल पहल’ में विभिन्न क्षेत्रों की प्रेरणादायी हस्तियों ने बालिकाओं से संवाद कर उन्हें शिक्षा, आत्मविश्वास और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को जीवन में संघर्ष, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के महत्व को समझाते हुए उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

          एनटीपीसी लिमिटेड कोरबा

          अपने सातवें वर्ष में प्रवेश कर चुके जेम (GEM) कार्यक्रम के माध्यम से एनटीपीसी कोरबा आसपास के समुदायों की बालिकाओं के समग्र विकास और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम से अब तक लगभग 660 बालिकाएं लाभान्वित हो चुकी हैं, जिनमें आत्मविश्वास, कौशल विकास और भविष्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हुआ है। 22 से 25 मई तक आयोजित प्रेरणादायी सत्रों की श्रृंखला में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने बालिकाओं से संवाद किया। 22 मई को भारतीय सेना के अधिकारी सेंथिल कुमार एस ने अपने जीवन अनुभव साझा करते हुए अनुशासन, साहस और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताया। उन्होंने बालिकाओं को चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास के साथ करने की सीख देते हुए कहा कि सफलता कठोर परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति से प्राप्त होती है।

          अपनी पहचान बनाने के लिए किया प्रेरित

          23 मई को कोरबा की संयुक्त आयुक्त माधुरी सोम ने जेम बालिकाओं से आत्मीय संवाद कर शिक्षा, निरंतर सीखने और आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने बालिकाओं को अपने सपनों को सीमित न करने तथा मेहनत और लगन के साथ अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं 25 मई को कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत ने सार्वजनिक जीवन और नेतृत्व के अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी और आत्मविश्वास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि संघर्ष और कठिनाइयों के बावजूद निरंतर प्रयास करने से सफलता अवश्य मिलती है।

          जेम बालिकाओं ने अतिथियों से किया संवाद 

          सभी सत्रों में जेम बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अतिथियों से संवाद किया, प्रश्न पूछे और उनके जीवन अनुभवों से प्रेरणा प्राप्त की। इन संवादों ने बालिकाओं में आत्मविश्वास जगाने के साथ उन्हें अपने लक्ष्यों के प्रति अधिक प्रतिबद्ध बनने की प्रेरणा दी। एनटीपीसी कोरबा की यह पहल युवा बालिकाओं को ज्ञान, प्रेरणा और आत्मविश्वास प्रदान कर उन्हें बेहतर भविष्य के लिए तैयार करने का सशक्त मंच बन रही है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              तेंदूपत्ता अग्निकांड पर बड़ा प्रशासनिक एक्शन, बीजापुर डीएफओ हटाए गए

              बीजापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। तेंदूपत्ता अग्निकांड मामले में राज्य सरकार ने...