सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सड़क जाम

      Date:

      गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटमी साप्ताहिक बाजार में मंगलवार शाम एक सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद सोने-चांदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब 60 लाख रुपए के जेवरात की लूट हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

          सर्राफा व्यापारी

          जानकारी के अनुसार, सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी मंगलवार को कोटमी साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने पहुंचे थे। शाम करीब सात बजे दुकान समेटने के दौरान बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और सोने-चांदी से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने बेहद करीब से व्यापारी के सीने में गोली मार दी और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल व्यापारी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। मौके से खून के धब्बे और खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में लूट की नीयत से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। चश्मदीदों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपी पल्सर बाइक पर सवार होकर आए थे। बताया जा रहा है कि प्रदीप सोनी हर मंगलवार बाजार के बाद मंदिर दर्शन के लिए भी जाते थे, लेकिन इस बार दुकान बंद करने से पहले ही वारदात हो गई।

          अंतिम संस्कार तक शहर बंद का आह्वान

          घटना के विरोध में व्यापारी संगठनों ने अंतिम संस्कार तक शहर बंद का आह्वान किया। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने दुर्गा चौक में शव रखकर चक्काजाम किया और जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए कई जिलों में नाकेबंदी कर दी है। बिलासपुर, कोरबा, मनेन्द्रगढ़, अनूपपुर, डिंडोरी और कोरिया जिले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिला अस्पताल के चिकित्सक प्रशांत रात्रे के अनुसार, व्यापारी की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि दाहिनी ओर सीने में गोली लगने के संकेत मिले हैं तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने कहा कि इस घटना से व्यापारियों और आम लोगों में भय का माहौल बना है तथा पुलिस पर अपराधियों को जल्द पकड़ने का दबाव बढ़ गया है।

          बिलासपुर में फिर सराफा कारोबारी से लूट, नकाबपोश बाइकर्स 50 लाख का बैग छीनकर फरार

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              तेंदूपत्ता अग्निकांड पर बड़ा प्रशासनिक एक्शन, बीजापुर डीएफओ हटाए गए

              बीजापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। तेंदूपत्ता अग्निकांड मामले में राज्य सरकार ने...