2.76 करोड़ के विकास कार्यों का मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत ने किया भूमिपूजन

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 20, 31 और 32 में करीब 2 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से पांच नए विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों का भूमिपूजन सोमवार को पोड़ीबहार में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन तथा महापौर संजूदेवी राजपूत ने किया।

          नगर पालिक निगम

          निगम प्रशासन के अनुसार वार्ड क्रमांक 20 में 20 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा। वहीं वार्ड क्रमांक 32 में 15 लाख रुपये की लागत से नर्सिंग कॉलेज के सामने से केशवदास के घर तक सीसी रोड का निर्माण होगा। इसी तरह वार्ड क्रमांक 31 में अधोसंरचना मद से 97.08 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाली निर्माण, 94.49 लाख रुपये की लागत से विभिन्न मार्गों का डामरीकरण तथा 49.64 लाख रुपये की लागत से काली मंदिर से आरपी नगर-शिवनगर मोड़ तक सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। कार्यक्रम में निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

          भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन सरकार की प्राथमिकता 

          कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रदेश में सुशासन स्थापित करना और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास कार्यों को गति मिली है तथा जिला खनिज न्यास मद सहित अन्य योजनाओं से स्थानीय स्तर पर पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

          जनता का भरोसा कायम रखना हमारी जिम्मेदारी 

          महापौर संजूदेवी राजपूत ने कहा कि कोरबा की जनता ने जो विश्वास जनप्रतिनिधियों पर जताया है, उसे हर हाल में कायम रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार निगम की प्राथमिकता है। महापौर ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में विकास की गति प्रभावित हुई थी, लेकिन अब शहर में तेजी से विकास कार्य संचालित किए जा रहे हैं।

          सभी वार्डों में समान रूप से हो रहा विकास

          निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में निगम क्षेत्र में लगभग एक हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। वहीं वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी ने कहा कि रेलवे लाइन बस्ती क्षेत्र की सड़क निर्माण की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

          वार्ड 35 व 36 को 2.95 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, उद्योग मंत्री व महापौर संजुदेवी राजपूत ने किया भूमिपूजन

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में प्रदेश के...