चावल से भविष्य बताने वाला ‘बाबा’ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

      Date:

      • इलाज और दर्द दूर करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप, महासमुंद पुलिस ने भेजा जेल

      महासमुंद (AkhandBharatHNKP.Com)। खुद को ज्योतिषाचार्य बताने वाले और ग्रामीण क्षेत्रों में ‘चावल वाले बाबा’ के नाम से पहचान बनाने वाले नरेंद्र नयन शास्त्री को महासमुंद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक महिला ने इलाज के बहाने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामला बागबाहरा थाना क्षेत्र का है।

          पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 6 मई को बागबाहरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का आरोप है कि वह लंबे समय से शारीरिक दर्द से परेशान थी और उपचार की उम्मीद में आरोपी के संपर्क में आई थी। इसी दौरान आरोपी ने विश्वास में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म एवं संबंधित गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी नरेंद्र नयन शास्त्री के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। जांच के दौरान पुलिस टीम रायपुर पहुंची और सिलयारी क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर बागबाहरा लाई। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद साझा की जाएगी।

          ग्रामीण क्षेत्रों में कथा और ज्योतिष के लिए था चर्चित

          नरेंद्र नयन शास्त्री ग्रामीण इलाकों में कथा वाचन और ज्योतिषीय परामर्श के लिए जाना जाता था। बताया जाता है कि वह चावल और लाल फूल के माध्यम से लोगों का भूत-भविष्य बताने का दावा करता था, जिसके कारण उसे ‘चावल वाले बाबा’ के नाम से पहचान मिली थी।

          प्रदेश में पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

          प्रदेश में बीते एक वर्ष के दौरान स्वयंभू बाबाओं और कथित तांत्रिकों से जुड़े कई मामले सामने आ चुके हैं। कुछ माह पूर्व जांजगीर-चांपा जिले में एक कथित बाबा को महिला से दुष्कर्म और आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वहीं डोंगरगढ़ में साधु के वेश में आश्रम संचालित करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की थी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              आत्मानंद और विवेकानंद स्कूलों में 5 हजार पदों पर होगी भर्ती, राज्य स्तरीय परीक्षा के जरिए होगा चयन

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम (सेजस)...