निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया निरीक्षण, जनवरी तक निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने जिले के भूलसीडीह में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए आगामी जनवरी माह तक परियोजना को पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

          मंत्री लखनलाल देवांगन

          निरीक्षण के दौरान मंत्री ने मेडिकल कॉलेज के विभिन्न हिस्सों जैसे अकादमिक ब्लॉक, लेक्चर हॉल, डीन कार्यालय सहित अन्य विभागों का अवलोकन किया और वहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें क्लिनिकल और पैरा-क्लिनिकल लैब, एनाटॉमी तथा फिजियोलॉजी विभाग समेत तैयार की जा रही आवश्यक अधोसंरचनाओं की जानकारी दी। मंत्री देवांगन ने कहा कि मेडिकल कॉलेज कोरबा जिले के स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

          मंत्री लखनलाल देवांगन

          उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देशभर में विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता दी गई है। इसी कड़ी में कोरबा जिले में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं साकार हुई हैं, जिनमें भूलसीडीह मेडिकल कॉलेज भी एक अहम परियोजना है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश नाग सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

          सही मार्गदर्शन और सतत प्रयास से हासिल करें सफलता : मंत्री लखनलाल देवांगन

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related