कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवाद, राष्ट्रीय एकता और जनसेवा के विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान बलिदान दिवस को सार्थक बनाने के उद्देश्य से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत परिसर में पौधरोपण भी किया गया। कोरबा के बुधवारी स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन देशभक्ति, त्याग और राष्ट्रसेवा की ऐसी मिसाल है, जो आज भी देश के करोड़ों लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के मार्ग में मार्गदर्शक के रूप में कार्य कर रहे हैं तथा युवाओं को देशहित में समर्पण की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया।
बड़ी संख्या में उपस्थित रहे पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सह संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला सह कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा, जिला मंत्री कमला बरेठ, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, एमआईसी सदस्य अजय चंद्रा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस, गोष्ठी आयोजित कर बताई गई उपलब्धियां

