बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कर्मचारियों और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम बालको टाउनशिप स्थित मितान भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सिक्योरिटी सर्विसिंग विंग के सहयोग से संपन्न हुआ।

          बालको

          कार्यक्रम में बालको सुरक्षा विभाग के कर्मियों, वेदांता स्किल स्कूल के प्रशिक्षुओं सहित लगभग 200 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना और ध्यान साधना के माध्यम से तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में माउंट आबू स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान से पहुंचे बीके कमल भाई, बीके दत्ता भाई, बीके दीपक भाई, बीके शैलेन्द्र भाई, बीके हितेश भाई एवं बीके संजीव भाई ने मानसिक स्वास्थ्य, आत्मबल, भावनात्मक संतुलन तथा राजयोग ध्यान के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मानसिक संतुलन बनाए रखना शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही आवश्यक है।

          सकारात्मक सोच से मिलेगा बेहतर जीवन

          वक्ताओं ने बताया कि राजयोग ध्यान व्यक्ति को तनाव से दूर रखकर सकारात्मक सोच विकसित करने में मदद करता है। इससे कार्य क्षमता बढ़ती है और व्यक्ति बेहतर तरीके से चुनौतियों का सामना कर पाता है। कार्यक्रम में बालको सुरक्षा विभाग के कमांडेंट भारतेंदु पांडे सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समापन अवसर पर प्रतिभागियों को राजयोग ध्यान का अभ्यास कराया गया। सभी ने सकारात्मक सोच, नशामुक्त जीवनशैली और नियमित ध्यान को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

          विश्व योग दिवस पर बालको की अनूठी पहल, युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related