आकाशीय बिजली गिरने से छह साइबेरियन पक्षियों की मौत, ग्रामीणों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले के करतला क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर में आकाशीय बिजली गिरने से इमली के पेड़ पर बैठे छह साइबेरियन पक्षियों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने गांव में लगे तड़ित चालक (लाइटनिंग अरेस्टर) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसकी तकनीकी जांच की मांग की है।

          जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 3:45 बजे तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हुई। इसी दौरान दशहरा चौक के पास स्थित इमली के पेड़ पर बिजली गिर गई, जहां बड़ी संख्या में पक्षी बैठे हुए थे। इसकी चपेट में आने से छह पक्षियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने कहा कि गांव में पहले से सुरक्षा के लिए तड़ित चालक लगाए गए हैं, इसके बावजूद बिजली सीधे पेड़ पर गिरना चिंता का विषय है। उन्होंने प्रशासन से सभी उपकरणों की तत्काल जांच कराने और दशहरा चौक, स्कूल पारा सहित संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त लाइटनिंग अरेस्टर लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मानसून के दौरान क्षेत्र में अक्सर आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं होती हैं, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाना जरूरी है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              बेंगलुरु पत्थर खदान में चट्टान गिरने से 8 मजदूरों की मौत, सभी बिहार के निवासी

              बेंगलुरु (एजेंसी)। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गुरुवार सुबह एक...