रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्य सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए बिजली बिल समाधान योजना की अवधि आगामी तीन माह के लिए बढ़ा दी है। अब बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ता निर्धारित समय सीमा के भीतर भुगतान कर 100 प्रतिशत सरचार्ज माफी का लाभ उठा सकेंगे।
ऊर्जा विभाग के अनुसार, योजना के तहत अब तक करीब 700 करोड़ रुपए के बकाया बिजली बिल पर सरचार्ज माफ किया जा चुका है। वहीं, उपभोक्ताओं को लगभग 72 करोड़ रुपए की प्रत्यक्ष राहत मिल चुकी है। सरकार का कहना है कि कई उपभोक्ता तय समय सीमा में आवेदन नहीं कर पाए थे, जिसे देखते हुए योजना को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इससे घरेलू, कृषि एवं अन्य श्रेणी के हजारों उपभोक्ताओं को अतिरिक्त समय मिलेगा। बिजली वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बढ़ी हुई अवधि का लाभ उठाकर लंबित बिजली बिलों का जल्द भुगतान करें। विभाग का मानना है कि इससे उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिलने के साथ राजस्व संग्रह व्यवस्था भी मजबूत होगी।
बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री

