प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर में 11वीं की रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री से प्रवेश, 10 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर कोरबा में कक्षा 11वीं में रिक्त छह सीटों पर प्रवेश के लिए लेटरल एंट्री के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन सीटों पर प्रवेश प्राक्चयन परीक्षा के जरिए किया जाएगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई निर्धारित की गई है।

          जारी जानकारी के अनुसार प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक अथवा समकक्ष ग्रेड के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में प्रदेश के संपूर्ण अनुसूचित क्षेत्र में स्थित शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों से 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी पात्र होंगे। प्राप्त आवेदनों की पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन 14 जुलाई को किया जाएगा। प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 19 जुलाई को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर  में आयोजित होगी। प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 19 जुलाई निर्धारित की गई है, जबकि परीक्षा परिणाम 22 जुलाई 2026 को घोषित किया जाएगा।

          इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र 10 जुलाई शाम 5 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कलेक्टर कार्यालय कोरबा के कक्ष क्रमांक 12 में पंजीकृत डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर जमा करना होगा।आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा से प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही इसे सरकारी वेबसाइट से डाउनलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। विस्तृत जानकारी के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय कोरबा से संपर्क किया जा सकता है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              रथयात्रा पर यात्रियों को राहत, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे चला रहा टीओडी विशेष ट्रेनें

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। रथयात्रा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते...