एमआईसी की बैठक में 35 करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंजूरी

      Date:

      • महापौर संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में सम्पन्न हुई मेयर इन काउंसिल की बैठक

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। नगर पालिक निगम कोरबा की मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक में लगभग 35 करोड़ रुपये की लागत से कराए जाने वाले विभिन्न विकास, निर्माण, स्वच्छता एवं जनसुविधा से जुड़े कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक महापौर संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता तथा निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार में आयोजित हुई।

          बैठक में निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में प्रस्तावित विकास कार्यों, सड़क निर्माण, नाली निर्माण, भवन निर्माण तथा बीटी सड़क से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। इसके साथ ही निगम के सातों जोन—कोरबा, टीपीनगर, कोसाबाड़ी, पं. रविशंकर शुक्लनगर, बालको, दर्री एवं सर्वमंगला नगर क्षेत्र में ठेके के माध्यम से साफ-सफाई कार्य कराने को भी स्वीकृति प्रदान की गई। एमआईसी की बैठक में निगम कर्मचारियों के आवासों की मरम्मत, मुख्य मार्गों पर पांच नए प्रवेश द्वार निर्माण, निगम के स्वयं के पेट्रोल पंप की स्थापना, केंद्रीय भंडारगृह परिसर में वाणिज्यिक परिसर विकसित करने तथा वार्ड क्रमांक 34 डिपरापारा बस्ती का नाम बदलकर कमल विहार किए जाने जैसे प्रस्तावों पर भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा जल प्रदाय व्यवस्था के लिए श्रमिक उपलब्ध कराने, पैनल लॉयर की नियुक्ति, खेल गतिविधियों के लिए बैंडमिंटन एसोसिएशन को आर्थिक सहायता, जवाहरलाल नेहरू सभागार में कार्यक्रम आयोजन, सार्वजनिक रथयात्रा आयोजन सहित अन्य प्रशासनिक प्रस्तावों पर भी एमआईसी ने अपनी सहमति दी।

          महापौर ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

          बैठक के दौरान महापौर ने निगम के प्रगतिरत एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयसीमा में कार्य पूर्ण करने, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा निविदा प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जलापूर्ति व्यवस्था, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, सड़क रोशनी, उद्यानों की देखरेख, स्वच्छता व्यवस्था, भवन निर्माण अनुमति, राजस्व एवं संपदा विभाग सहित विभिन्न नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा कर व्यवस्थाओं में और सुधार लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

          2.76 करोड़ के विकास कार्यों का मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत ने किया भूमिपूजन

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              रथयात्रा पर यात्रियों को राहत, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे चला रहा टीओडी विशेष ट्रेनें

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। रथयात्रा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते...