सेवानिवृत्ति नौकरीपेशा व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव : आयुक्त आशुतोष पाण्डेय

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। नगर पालिक निगम कोरबा में हाल ही में सेवानिवृत्त हुए अधिकारी-कर्मचारियों के सम्मान में आयोजित समारोह में निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने कहा कि सेवानिवृत्ति नौकरीपेशा व्यक्ति के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। यह वह समय होता है जब व्यक्ति अपने कार्यालयीन दायित्वों से मुक्त होकर परिवार, समाज और अपने अधूरे शौक पूरे करने की दिशा में आगे बढ़ता है।

          नगर पालिक निगम कोरबा

          नगर निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में वर्ष 2026 में अब तक सेवा से निवृत्त हुए 16 अधिकारी-कर्मचारियों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। आयुक्त श्री पाण्डेय ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नौकरी के दौरान समयाभाव के कारण जो कार्य या शौक अधूरे रह गए, अब उन्हें पूरा करने का अवसर है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवाओं और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि नगर निगम के कार्य अन्य विभागों से अलग होते हैं, क्योंकि निगम सीधे शहर और नागरिक सुविधाओं से जुड़ा हुआ है। शहर की स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं और जनसेवाओं को बेहतर बनाए रखने में निगम कर्मचारियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।

          आयुक्त ने कहा कि निगम के अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हैं, जिस पर उन्हें गर्व है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि “आप सबके साथ वक्त कैसे बीता पता ही नहीं चला, आपने दिल कैसे जीता पता ही नहीं चला।” इस अवसर पर अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त नीरज कौशिक एवं पवन वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह सहित अन्य अधिकारियों ने भी सेवानिवृत्त साथियों को शुभकामनाएं दीं।

          इन कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

          वर्तमान में नगर निगम केारबा के 16 अधिकारी कर्मचारी सेवा से निवृत्त हुये हैं, जिन्हें सम्मानित करने सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था, कुछ अधिकारी कर्मचारी अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाये, वहीं जिन कर्मचारियों को आज सम्मानित करते हुये उन्हें निगम से विदाई दी गई, उनमें पी.जी.गोस्वामी, लाल मोहम्मद, बलराम प्रसाद चौहान, सूरज सहदेव, वैंकट रमैया, दुकालू यादव, उज्जैनकुमार कुर्रे, मानसाय कंवर, चुन्नीलाल, टी.बाल चनैया, किस्पाराव आदि शामिल थे।

          ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पालन अनिवार्य : आयुक्त

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              रथयात्रा पर यात्रियों को राहत, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे चला रहा टीओडी विशेष ट्रेनें

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। रथयात्रा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते...