बालको ने प्राइड मंथ के माध्यम से समावेशी कार्य संस्कृति को किया मजबूत

      Date:

      • एक माह चले अभियान में 2 हजार से अधिक कर्मचारी, व्यावसायिक साझेदार और समुदाय के लोग हुए शामिल

      बालकोनगर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने एक माह तक चले प्राइड मंथ अभियान के माध्यम से विविधता, समानता और समावेशी कार्य संस्कृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया। अभियान में 2,000 से अधिक कर्मचारियों, व्यावसायिक साझेदारों एवं स्थानीय समुदाय के सदस्यों ने सहभागिता निभाई। इस दौरान जागरूकता सत्र, प्राइड मार्च, प्रतियोगिताएं, वित्तीय साक्षरता कार्यशालाएं, प्रेरक अनुभव साझा करने के कार्यक्रम, क्विज़ तथा विभिन्न संवादात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

          बालको

          बालको ने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए लागू अपनी कल्याणकारी नीतियों को भी प्रमुखता से रेखांकित किया। कंपनी की एजुकेशन सपोर्ट पॉलिसी के तहत 18 माह की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा के लिए एक लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। वहीं जेंडर रिफर्मेशन पॉलिसी के अंतर्गत जेंडर रिफर्मेशन सर्जरी के लिए दो लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता और 30 दिनों का सवेतन अवकाश उपलब्ध कराया जाता है। अब तक सात कर्मचारी इन सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर चुके हैं। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक राजेश सिंह ने कहा कि कंपनी विविधता को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानती है और समावेशी कार्यस्थल को उच्च प्रदर्शन वाले संगठन की आधारशिला समझती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को सम्मान, समान अवसर और आगे बढ़ने का वातावरण उपलब्ध कराना कंपनी की प्राथमिकता है। वर्तमान में बालको में 21 ट्रांसजेंडर कर्मचारी कार्यरत हैं और भविष्य में उनकी भागीदारी को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।

          बालको ने मेरे सपनों को दी नई पहचान : देवसेना 

          बालको की ट्रांसजेंडर कर्मचारी देवसेना चौहान ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कंपनी की शिक्षा सहायता योजना से उन्हें एम.टेक. की पढ़ाई जारी रखने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि संगठन का सहयोग उनके आत्मविश्वास और व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण साबित हुआ है तथा वे स्वयं को ऐसे संस्थान का हिस्सा मानकर गर्व महसूस करती हैं, जो कर्मचारियों की क्षमता और सपनों पर विश्वास करता है।

          प्राइड मार्च के जरिए दिया समानता और समावेश का संदेश

          अभियान के दौरान बालको टाउनशिप में प्राइड मार्च का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों, व्यावसायिक साझेदारों एवं स्थानीय समुदाय के लोगों ने समानता और सहयोग के संदेश के साथ भागीदारी निभाई। भारत सरकार के डाक विभाग के सहयोग से वित्तीय जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया। वहीं पूरे माह कंपनी के डीई एंड आई शुभंकर ‘डाइवर्सीदी’ ने जागरूकता संदेशों, प्रेरक कहानियों, क्विज़ और शैक्षणिक सामग्री के माध्यम से समावेशी सोच को बढ़ावा दिया।

          रोजगार, प्रशिक्षण और समान अवसर से समावेश को मिल रही मजबूती

          बालको की समावेशन रणनीति ट्रांसजेंडर प्रतिभाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, तकनीकी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से कौशल विकास और संवेदनशील कार्य संस्कृति विकसित करने पर आधारित है। कंपनी के अनुसार इन प्रयासों के परिणामस्वरूप एलजीबीटीक्यूआई+ समुदाय के कर्मचारी सामग्री प्रबंधन, फोर्कलिफ्ट संचालन, सुरक्षा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रचालन क्षेत्रों में प्रभावी भूमिका निभा रहे हैं।

          बालको अस्पताल का पल्स पोलियो अभियान सफल, 2,357 घरों तक पहुंची स्वास्थ्य टीम

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related