कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड के बालको अस्पताल ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक सिन्हा के नेतृत्व में 800 से अधिक बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई। अभियान की शुरुआत बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में की गई।

अस्पताल की चिकित्सक एवं पैरामेडिकल टीमों ने 12 से अधिक प्रमुख स्थानों पर अस्थायी शिविर लगाकर तथा मोबाइल वैन के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर बच्चों का टीकाकरण किया। इसके तहत भदरापारा, कैलाश नगर, परसाभाठा, चेकपोस्ट, सतनाम नगर, दैहानपारा, बालको बस स्टैंड सहित कई स्थानों को कवर किया गया। अभियान के दौरान स्वास्थ्य टीम ने दो दिनों तक घर-घर पहुंचकर 2,357 परिवारों तक संपर्क किया, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो टीकाकरण से वंचित न रहे। विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और बस स्टैंड पर शिविर लगाकर यात्रा कर रहे परिवारों के बच्चों को भी दवा पिलाई गई।
समाज को सुरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी : राजेश
बालको के सीईओ राजेश सिंह ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से समाज को सुरक्षित रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कंपनी समुदाय के स्वास्थ्य और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देती रहेगी। 125 बिस्तरों वाला बालको अस्पताल कोरबा सहित रायगढ़, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही सरकार के राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
बालको के योगदान से हो रहा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन

