नई दिल्ली में आयोजित इंडो इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव-2026 में व्यवसाय प्रबंधन और समाजसेवा के क्षेत्र में मिला सम्मान
कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय जनता पार्टी के कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित इंडो इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव-2026 में व्यवसाय प्रबंधन एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएच.डी.)’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
आयोजकों के अनुसार, यह सम्मान उन्हें नेतृत्व क्षमता, संगठन कौशल, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा सामाजिक सरोकारों में सक्रिय योगदान को देखते हुए प्रदान किया गया। गोपाल मोदी लंबे समय से भाजपा संगठन को मजबूत करने, जनहित के कार्यों और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। सम्मान मिलने पर गोपाल मोदी ने इसे अपने परिवार, भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेतृत्व और कोरबा की जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। गोपाल मोदी को मिली इस उपलब्धि पर कोरबा सहित प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे जिले के लिए गौरव का विषय बताया।
सेवा कार्यों और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया गया भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का जन्मदिन

