रेलवे सुरंग में दिखा तेंदुआ, लोको पायलट ने बनाया वीडियो, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

      Date:

      गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (AkhandBharatHNKP.Com)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत खोंगसरा-भनवारटंक रेलखंड की सुरंग में तेंदुआ दिखाई देने से रेलवे कर्मचारियों में दहशत फैल गई। तेंदुए के रेलवे ट्रैक पर घूमने का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

          जानकारी के मुताबिक, सुरंग के भीतर तेंदुए को देखकर रेलवे कर्मियों की नजर उस पर पड़ी। इसके बाद वहां से गुजर रहे लोको पायलट ने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया। वीडियो में तेंदुआ ट्रैक के बीच चलते हुए नजर आ रहा है। घने जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में स्थित इस रेलखंड पर कर्मचारियों को ट्रैक की निगरानी और मरम्मत के लिए पैदल गश्त करनी पड़ती है। ऐसे में तेंदुए की मौजूदगी से उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। घटना के बाद वन विभाग की सक्रियता बढ़ गई है। रेलवे और वन विभाग के समन्वय से क्षेत्र में निगरानी और गश्त किए जाने की बात सामने आई है।

          ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला, हालत गंभीर

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              आधी रात जिला अस्पताल में पहुंचा भालू, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी

              बालोद (AkhandBharatHNKP.Com)। बालोद जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल परिसर में...