कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, अचानक हुआ धमाका, पायलट और ट्रेनी की मौत

      Date:

      कानपुर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को बड़ा विमान हादसा हो गया। चकेरी स्थित गर्ग एविएशन फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी से उड़ान भरने वाला ट्रेनिंग विमान करीब 20 मिनट बाद गंगा बैराज के पास नाथपुरवा गांव के खेत में जा गिरा। हादसे में पायलट सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक पुजारी की मौत हो गई।

          ट्रेनिंग विमान

          प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान करीब 200 से 250 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। अचानक विमान डगमगाया और नीचे गिर गया। जमीन पर गिरते ही विमान के परखच्चे उड़ गए और उसके हिस्से दूर तक बिखर गए। हालांकि, विमान में आग नहीं लगी। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण ऊंचाई से गिरने के चलते आई गंभीर चोटें बताई गई हैं।

          DGCA और AAIB ने शुरू की जांच

          पुलिस के मुताबिक पायलट सचिन भाटिया को करीब 3 हजार घंटे उड़ान का अनुभव था। हादसे की सूचना DGCA को दे दी गई है। DGCA की तीन सदस्यीय टीम के साथ एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने भी जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि विमान में तकनीकी खराबी आई थी या हादसे के पीछे कोई अन्य कारण था।

          प्रयागराज में सेना का ट्रेनिंग विमान तालाब में गिरा

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related