भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर हुआ विचार-विमर्श
कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने भाजपा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, जनसंपर्क और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने पर चर्चा हुई। नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया। गोपाल मोदी के निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने संगठन की एकजुटता का संदेश दिया। नेताओं ने कहा कि भाजपा संगठन जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।
वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी
इस अवसर पर उद्योग, वाणिज्य, श्रम एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, सह संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी मानद ‘डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी’ उपाधि से सम्मानित

