साउथ बिहार एक्सप्रेस को राउरकेला तक सीमित करने पर सांसद ज्योत्सना महंत नाराज, जीएम-डीआरएम को लिखा पत्र

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। ट्रेन संख्या 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस को 30 जुलाई 2026 को दुर्ग के बजाय राउरकेला स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किए जाने के रेलवे के निर्णय पर कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) और मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को पत्र लिखकर यात्रियों के हित में तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

          सांसद महंत ने पत्र में कहा कि सावन माह के दौरान छत्तीसगढ़ के हजारों श्रद्धालुओं ने देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा के लिए करीब दो माह पहले ही रेल आरक्षण कराया था। इनमें से कई श्रद्धालु अपनी यात्रा भी शुरू कर चुके हैं। ऐसे समय में ट्रेन को बीच रास्ते में राउरकेला तक सीमित करने से यात्रियों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि विशेष रूप से कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए यह निर्णय मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की परेशानी का कारण बनेगा। धार्मिक यात्रा के बीच अचानक किए गए इस बदलाव से यात्रियों में असमंजस की स्थिति बन गई है।

          तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

          सांसद ज्योत्सना महंत ने रेल प्रशासन से मांग की है कि यात्रियों की सुविधा और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि रेलवे को यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए।

          रेल को सर्वाधिक राजस्व देने वाला कोरबा आज भी उपेक्षित : सांसद ज्योत्सना महंत

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              मंत्री लखनलाल देवांगन ने घर पर लगाया 10 किलोवाट का सोलर प्लांट

              प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाने की अपील,...