जंतर-मंतर विवाद : प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने वाली नाबालिग ने मांगी माफी, पीएम ने कहा- भटके बच्चों को माफ करना चाहता हूं

      Date:

      • बोली- बहकावे में आकर हुई गलती, अभिजीत दीपके ने केस वापस लेने पर उठाया सवाल

      नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली 15 वर्षीय लड़की ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उसने हाथ जोड़कर कहा कि वह भीड़ और माहौल के बहकावे में आ गई थी तथा यह उसकी पहली और आखिरी गलती है।

          लड़की ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि वह दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस घूमने गई थी। उसी दौरान पास में छात्र प्रदर्शन चल रहा था, जहां कुछ लोग प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। उसने दावा किया कि वह भी उसी माहौल के प्रभाव में आकर आपत्तिजनक शब्द बोल बैठी। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 23 जुलाई का है, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद 30 जुलाई को नोएडा में लड़की के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

          पीएम मोदी ने कहा- बच्चों को माफ करना चाहता हूं

          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में कहा कि जंतर-मंतर पर कुछ बच्चों ने उन्हें और उनकी मां के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, लेकिन बचपन में गलतियां हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे भटके हुए बच्चों को सही राह दिखाने की जरूरत है और वह उन्हें माफ करना चाहते हैं।

          अभिजीत दीपके ने उठाया सवाल

          इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाते हुए पूछा कि यदि प्रधानमंत्री ने बच्चों को माफ कर दिया है, तो क्या सरकार उनके खिलाफ दर्ज मामला भी वापस लेगी। यह सवाल अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

          प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिली नई जिम्मेदारी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              दिशा मैदान के लिए गए ग्रामीण पर दंतैल ने किया हमला, मौके पर हुई मौत

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले के करतला वन परिक्षेत्र में शनिवार सुबह...