संत रविदास के समरसता संदेश को घर-घर पहुंचाएगी भाजपा : भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी

      Date:

      • 650वीं जयंती पर जिलेभर में निकलेगी कलश यात्रा, समाज में एकता और समानता का दिया जाएगा संदेश

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा है कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा पूरे जिले में ‘समरसता संकल्प अभियान’ चलाएगी। इस अभियान के माध्यम से संत रविदास के जीवन, दर्शन और उनके समरस समाज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

          गोपाल मोदी ने कहा कि भाजपा ने समाज में समरसता, समानता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का एक पवित्र अभियान शुरू किया है। इसके तहत जिले के सभी मंडलों में कलश यात्रा निकाली जाएगी और संत रविदास के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संत रविदास समाज के लिए प्रेरणापुंज हैं और उनके विचार आज भी सामाजिक समरसता की दिशा में मार्गदर्शक हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगामी वर्ष की माघ पूर्णिमा तक निरंतर संचालित किया जाएगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर संत रविदास के समानता, भाईचारे और सामाजिक एकता के संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे।

          वाराणसी से आएंगे पवित्र कलश

          उन्होंने ने बताया कि भाजपा द्वारा आयोजित ‘समरसता संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वाराणसी से लाई गई पवित्र माटी एवं जल से भरे कलश का पूजन राजधानी रायपुर स्थित श्रीराम मंदिर में साधु-संतों की उपस्थिति में किया जाएगा। इसके बाद 4 अगस्त को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विभिन्न संत-महात्मा तथा समाज प्रमुखों की मौजूदगी में प्रदेश के 36 संगठनात्मक जिलों के जिलाध्यक्षों को पवित्र कलश सौंपे जाएंगे।

          479 मंडलों तक पहुंचेगा समरसता का संदेश

          उन्होंने कहा कि कलश वितरण के बाद प्रदेश के 479 मंडलों में यह अभियान संचालित होगा। कोरबा जिले में भी वाराणसी से लाई गई पवित्र माटी युक्त कलश का स्वागत किया जाएगा और जिलेभर में भ्रमण कर समाज में समरसता, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश दिया जाएगा। गोपाल मोदी ने विश्वास जताया कि इस अभियान के माध्यम से संत गुरु रविदास के आदर्शों और उनके समरस समाज के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में सफलता मिलेगी तथा सामाजिक सौहार्द को और अधिक मजबूती मिलेगी।

          भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी मानद ‘डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी’ उपाधि से सम्मानित

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              नशा जीवन को खोखला कर देता है : मंत्री लखनलाल देवांगन

              प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नशामुक्त युवा फॉर...

              मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 5 अगस्त को होगी मंत्रिपरिषद की बैठक

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य...