सावन के तृतीय सोमवार को होगा भव्य धार्मिक आयोजन, श्रद्धालुओं से जजमान बनने का आह्वान
कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कोरबा के माँ सर्वमंगला मंदिर परिसर में इस वर्ष सावन मास के तृतीय सोमवार, 17 अगस्त को पहली बार 121 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक महारुद्राभिषेक आयोजित किया जाएगा। इस दिव्य एवं भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन नम: आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा है।
आयोजन समिति के अनुसार महारुद्राभिषेक का शुभारंभ प्रातः 11:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ होगा। आयोजन में बड़ी संख्या में शिवभक्तों की सहभागिता की अपेक्षा की जा रही है। समिति ने कोरबा सहित प्रदेशभर के श्रद्धालुओं से इस पुण्य आयोजन में जजमान बनकर सहभागी होने की अपील की है। इच्छुक श्रद्धालु नि:शुल्क पंजीयन कराकर 121 पार्थिव शिवलिंगों के अभिषेक का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जजमान बनने के लिए श्रद्धालु मोबाइल नंबर 96858-78029 एवं 70670-79006 पर संपर्क कर अपना नि:शुल्क पंजीयन करा सकते हैं। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक शिवभक्तों से इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में सहभागी होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।

