रिश्वतखोरी के आरोप में कटघोरा थाने के दो आरक्षक निलंबित

      Date:

      • प्रारंभिक जांच में शिकायत सही मिलने पर एसपी सिद्धार्थ तिवारी की कार्रवाई, दोनों को पुलिस लाइन भेजा गया

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। रिश्वत लेने के आरोप में कटघोरा थाना में पदस्थ दो आरक्षकों को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रारंभिक जांच में शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

          4 अगस्त 2026 को एक आवेदक ने पुलिस अधीक्षक को शपथपत्र के साथ शिकायत प्रस्तुत कर आरोप लगाया था कि कटघोरा थाना में पदस्थ दो आरक्षकों ने एक मामले में कार्रवाई के नाम पर उससे अवैध रूप से रकम वसूली। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की प्रारंभिक जांच एसडीओपी कटघोरा से कराई गई। एसडीओपी की जांच रिपोर्ट में दोनों आरक्षकों के विरुद्ध कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही, संदिग्ध कार्यशैली, अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता बरतने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि दोनों का आचरण पुलिस रेगुलेशन के प्रावधानों के विपरीत पाया गया तथा विभागीय नियमों के अनुरूप अपेक्षित अनुशासन का पालन नहीं किया गया।

          निलंबन अवधि में पुलिस लाइन रहेगा मुख्यालय

          प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने दोनों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए। निलंबन अवधि के दौरान दोनों का मुख्यालय पुलिस लाइन, कोरबा निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related