कोरबा में डेयरी और मिठाई दुकानों की जांच, पनीर-खोवा समेत कई खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए
कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच तेज कर दी है। बने खाबो-बने रिहबो 2.0 अभियान के तहत 17 से 23 अगस्त तक सघन निरीक्षण और जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न डेयरी, मिठाई दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों से दूध, पनीर, खोवा, मावा बर्फी, मिक्सचर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं।
10 हजार का सामान सीज
17 अगस्त को सीतामढ़ी स्थित मां सर्वमंगला डिस्ट्रीब्यूटर का निरीक्षण किया गया। यहां से नारियल लड्डू और मसूर पाक के नमूने लिए गए। गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर करीब 10 हजार रुपए का खाद्य सामान नियमानुसार सीज किया गया।

