एसीबी में मामला दर्ज होने पर आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने अनियमितताओं के मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए एक आबकारी उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया है। वहीं दो अन्य आबकारी उप निरीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

          मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पदस्थ आबकारी उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो में मामला दर्ज होने के बाद आबकारी आयुक्त ने निलंबन की कार्रवाई की है। विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया है। एक अन्य मामले में बालोद जिला आबकारी कार्यालय में तत्कालीन आबकारी उप निरीक्षक आशाराम शाक्य के खिलाफ कार्रवाई की गई है। ग्राम अरकार में शराब जब्ती के बाद जब्त पेटियों में मिली बोतलों पर लगे होलोग्राम की जांच की गई। जांच में शराब का निर्धारित बिक्री सीमा से अधिक मात्रा में थोक में विक्रय किया जाना पाया गया। इस मामले में आशाराम शाक्य को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सात दिन के भीतर जवाब-दावा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

          अधिक कीमत पर शराब बेचने की शिकायत

          इसी तरह तत्कालीन बलौदाबाजार जिला आबकारी कार्यालय में पदस्थ आबकारी उप निरीक्षक पी. माधव राव के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। देशी कम्पोजिट रोहासी की विदेशी मदिरा दुकान के काउंटर पर निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बेचने की शिकायत विभाग को मिली थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने उन्हें भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारी से सात दिनों के भीतर जवाब-दावा मांगा गया है। विभागीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related