मानव-हाथी द्वंद्व रोकने में हाथी मित्र दल की भूमिका अहम : वनमंत्री कश्यप

      Date:

      • वनमंत्री ने केदार कश्यप ने कॉफी प्वाइंट में हाथी मित्र दल के सदस्यों को वितरित किए सुरक्षा उपकरण

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने तथा वन्यजीवों के साथ जंगल से लगे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कोरबा प्रवास के दौरान पुतका पहाड़ का निरीक्षण किया और कॉफी प्वाइंट में हाथी मित्र दल के सदस्यों से मुलाकात की।

          इस दौरान वन मंत्री ने हाथी मित्र दल के सदस्यों को आवश्यक सुरक्षा किट वितरित की। उन्होंने दल के सदस्यों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने, ग्रामीणों को समय पर सतर्क करने और मानव-हाथी द्वंद्व की स्थिति में त्वरित समन्वय स्थापित करने में हाथी मित्र दल की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हाथी वन पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनके संरक्षण के साथ मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के लिए स्थानीय स्तर पर जागरूकता, निगरानी और समय पर सूचना पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हाथी प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग के मैदानी अमले और स्थानीय लोगों के बीच बेहतर समन्वय से संघर्ष की घटनाओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान गोपाल मोदी, जोगेश लांबा सहित जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

          सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली

          वन मंत्री ने हाथी मित्र दल के सदस्यों से उनके मैदानी अनुभव और सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने सदस्यों को सुरक्षित तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया। सुरक्षा किट मिलने से हाथी प्रभावित और वन क्षेत्रों में निगरानी के दौरान दल के सदस्यों को आवश्यक सुरक्षा संसाधन उपलब्ध होंगे। इससे उनकी कार्यक्षमता और सुरक्षा दोनों मजबूत होने की उम्मीद है।

          वनमंत्री केदार कश्यप ने वनौषधि केंद्र और हाथी नियंत्रण केंद्र का किया निरीक्षण

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related