छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, जस्टिस संतोष, सुषमा और सुधीर जल्द संभालेंगे पद

      Date:

      बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी अब कुछ हद तक दूर होने जा रही है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की अनुशंसा के बाद केंद्रीय विधि मंत्रालय ने राज्य न्यायिक सेवा के तीन वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों को हाई कोर्ट का जज नियुक्त करने की अधिसूचना जारी कर दी है। नियुक्त किए गए न्यायिक अधिकारियों में संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार शामिल हैं।

          छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

          सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 अगस्त को हुई बैठक में इन तीनों न्यायिक अधिकारियों को हाई कोर्ट का जज बनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके बाद केंद्र सरकार को नियुक्ति की अनुशंसा भेजी गई थी। अब विधि मंत्रालय की ओर से अधिसूचना जारी होने के साथ ही नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।

          22 स्वीकृत पद, फिलहाल 10 जज कार्यरत

          बता दें कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों के कुल 22 पद स्वीकृत हैं, लेकिन लगातार सेवानिवृत्ति और अन्य नियुक्तियों के कारण जजों की संख्या काफी कम हो गई थी। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के सेवानिवृत्त होने, जस्टिस संजय के. अग्रवाल के राजस्थान हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाए जाने और पिछले कुछ महीनों में पांच जजों के सेवानिवृत्त होने के बाद हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस समेत केवल 10 जज ही कार्यरत रह गए थे।

          लंबित मामलों के निपटारे में तेजी की उम्मीद

          तीन नए जजों की नियुक्ति से हाई कोर्ट में न्यायिक कार्यों का दबाव कम होने के साथ ही लंबित मामलों की सुनवाई में भी तेजी आने की उम्मीद है। जजों की संख्या बढऩे से पेंडेंसी कम करने और मामलों के त्वरित निपटारे में मदद मिलेगी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related