अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, 5 तेल टैंकरों पर हमले के बाद ईरान ने दागीं 20 मिसाइलें

      Date:

      • जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, एयर डिफेंस ने 18 मिसाइलें मार गिराने का दावा

      तेहरान/वॉशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर गंभीर रूप लेता दिख रहा है। अमेरिकी सेना ने मंगलवार को ईरान से जुड़े पांच तेल टैंकरों पर हमला किया। इसके कुछ ही घंटे बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए जॉर्डन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने की ओर 20 बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दीं।

          जॉर्डन की सेना के मुताबिक उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने इनमें से 18 मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया, जबकि दो मिसाइलें आबादी से दूर इलाकों में जाकर गिरीं। हमले में बड़े नुकसान की तत्काल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया है कि ईरान ने पिछले दो दिनों के दौरान अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत को दो बार बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाने की कोशिश की थी। अमेरिका ने इसी के जवाब में ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े तेल टैंकरों पर कार्रवाई की।

          होर्मुज स्ट्रेट में भी तनाव

          अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में 10 जहाजों को निशाना बनाने का दावा किया है। ईरान के अनुसार इनमें दो अमेरिकी जहाज और आठ तेल टैंकर शामिल हैं। ईरान का आरोप है कि ये जहाज प्रतिबंधित क्षेत्र से होकर गुजर रहे थे। ईरान ने एक अमेरिकी सब-मरीन ड्रोन को पकड़ने का भी दावा किया है। लगातार बढ़ती सैन्य गतिविधियों के बीच अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका है। होर्मुज स्ट्रेट में किसी भी बड़े टकराव का असर अंतरराष्ट्रीय तेल आपूर्ति और वैश्विक बाजार पर भी पड़ सकता है।

          इस्लामाबाद वार्ता विफल: अमेरिका-ईरान में नहीं बनी सहमति, होर्मुज स्ट्रेट और परमाणु कार्यक्रम पर अटका मामला

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related