पेंड्रा रोड-कटनी चौथी और बिलासपुर तीसरी रेल लाइन को मिली मंजूरी, यात्रियों को मिलेगी राहत

      Date:

      • ट्रेनों का दबाव होगा कम, माल परिवहन और औद्योगिक गतिविधियों को भी मिलेगा बढ़ावा

      बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के लोगों और बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने इस व्यस्त रेल मार्ग पर रेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण फैसला लिया है। नई दिल्ली में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में पेंड्रा रोड से कटनी के बीच चौथी रेल लाइन और पेंड्रा रोड से बिलासपुर के बीच तीसरी रेल लाइन बिछाने की परियोजनाओं को मंजूरी मिल गई है।

          रेल मार्ग

          बता दें कि पेंड्रा रोड-कटनी रेलखंड पर वर्तमान में तीन रेल लाइनें हैं। चौथी लाइन बनने के बाद इस मार्ग पर ट्रेनों के संचालन के लिए अतिरिक्त क्षमता उपलब्ध होगी। वहीं पेंड्रा रोड-बिलासपुर के बीच तीसरी रेल लाइन बनने से इस हिस्से में भी रेल यातायात को सुचारू बनाने में मदद मिलेगी। बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग मध्य भारत के महत्वपूर्ण और व्यस्त रेल गलियारों में शामिल है। इस मार्ग से बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों के साथ मालगाडिय़ों का भी आवागमन होता है। रेल यातायात बढऩे के कारण कई बार ट्रेनों के संचालन पर दबाव बनता है और यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ता है। नई रेल लाइनों के निर्माण के बाद ट्रेनों के संचालन के लिए अतिरिक्त मार्ग उपलब्ध होगा। इससे यात्री और मालगाडिय़ों की आवाजाही अधिक सुगम होने की उम्मीद है। ट्रेनों के समयबद्ध संचालन में भी सुधार आएगा और यात्रियों के सफर का समय कम करने में मदद मिलेगी।

          माल परिवहन की बढ़ेगी क्षमता

          रेल नेटवर्क के विस्तार का फायदा केवल यात्रियों को ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों को भी मिलने की उम्मीद है। अतिरिक्त रेल लाइन बनने से माल परिवहन की क्षमता बढ़ेगी और औद्योगिक क्षेत्रों तक सामान की आवाजाही आसान होगी। इस परियोजना से बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित आसपास के क्षेत्रों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। रेल ढांचे के विस्तार से क्षेत्र में आर्थिक और औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलने की संभावना है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              कटघोरा- अंबिकापुर हाइवे पर पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, चालक-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कोरबा जिले में कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर गुरसियां...