राजनांदगांव में गैस आधारित फर्टिलाइजर प्लांट से बढ़ेगा औद्योगिक विकास : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

      Date:

      • सीएम साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर समेत विकास कार्यों पर चर्चा

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके रायपुर स्थित निवास पर मुलाकात की। इस दौरान राजनांदगांव में प्रस्तावित गेल (इंडिया) लिमिटेड के गैस आधारित फर्टिलाइजर प्लांट, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर 2.0 सहित प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

          मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राजनांदगांव में प्रस्तावित गैस आधारित फर्टिलाइजर प्लांट क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण परियोजना साबित होगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होने के साथ सहायक उद्योगों और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इसका लाभ राजनांदगांव के साथ आसपास के क्षेत्रों को भी मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में उद्योगों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार काम कर रही है। आधुनिक तकनीक और उच्च मूल्य आधारित विनिर्माण को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर 2.0 के जरिए छत्तीसगढ़ को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आधुनिक विनिर्माण के उभरते केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

          https://dprcg.gov.in/post/1788871999/Raipur-Proposed-gas-based-fertilizer-plant-in-Rajnandgaon-to-give-new-momentum-to-industrial-development-and-employment-Chief-Minister-Mr-Sai

          उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रदेश में बड़े निवेश और औद्योगिक परियोजनाओं की संभावनाएं बढ़ी हैं। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश में आने वाला निवेश स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार, क्षेत्रीय विकास और आर्थिक समृद्धि का माध्यम बने। राजनांदगांव की प्रस्तावित फर्टिलाइजर परियोजना भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

          युवाओं की ऊर्जा से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related