बस्तर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट, इंद्रावती किनारे बढ़ा खतरा, स्कूलों में छुट्टी

      Date:

      जगदलपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। बस्तर संभाग में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। गुरुवार शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन रही है और निचले क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है।

          भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर बस्तर जिले में शुक्रवार को स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं इंद्रावती नदी के किनारे बसे निचले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार बारिश के चलते इंद्रावती नदी का जलस्तर बढऩे की आशंका है। इसे देखते हुए नदी किनारे की निचली बस्तियों में अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासनिक टीमों को संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी, नाले और निचले इलाकों के आसपास जाने से बचें। किसी भी तरह की आपात स्थिति सामने आने पर तत्काल प्रशासन को सूचना देने को कहा गया है।

          एसडीआरएफ और राहत दल अलर्ट

          बारिश से संभावित जलभराव और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए एसडीआरएफ और निगम प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है। राहत एवं बचाव दलों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। नदी-नालों के जलस्तर और संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

          4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

          मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान बस्तर, सुकमा, कोंडागांव और बीजापुर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम को देखते हुए संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। लगातार बारिश के बीच प्रशासन की प्राथमिकता निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा और संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटना है। अधिकारियों ने लोगों से मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              नगर पालिक निगम कोरबा के 30 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। नगर पालिक निगम कोरबा के 30 कर्मचारियों...