लड़ते सांडों की चपेट में आई बुजुर्ग महिला, सब्जी खरीदते समय हुआ हादसा

      Date:

      • सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, आवारा मवेशियों को लेकर लोगों में नाराजगी

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। रायपुर के आमानाका-कुकरबेड़ा क्षेत्र में तीन सांडों की लड़ाई के दौरान 62 वर्षीय बरखा मोगरे उनकी चपेट में आकर घायल हो गईं। वह घर के बाहर ठेले से सब्जी खरीद रही थीं, तभी बेकाबू सांडों की टक्कर से वह सड़क पर गिर गईं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

          प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला के पास ही तीन सांड आपस में लड़ रहे थे। अचानक एक सांड ठेले से टकराया और उसकी चपेट में महिला आ गई। इसके बाद सांड आपस में लड़ते हुए महिला के घर के अंदर तक पहुंच गए। घायल महिला के कंधे पर चोट आई है। परिजनों के अनुसार, कुछ समय पहले ही उनकी रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ था और वह अभी स्वास्थ्य लाभ ले रही थीं।

          आवारा मवेशियों पर कार्रवाई की मांग

          घटना के बाद स्थानीय लोगों में नगर निगम के प्रति नाराजगी है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से आवारा मवेशियों और सांडों का जमावड़ा रहता है। सड़क और रिहायशी इलाकों में इनके घूमने से बुजुर्गों और बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              चलती मालगाड़ी पर पथराव, लोको पायलट घायल

              दीपका रेलवे क्रॉसिंग के पास इंजन पर फेंके...

              राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों से किया संवाद, बताए सफलता के मंत्र

              सैनिक स्कूल अंबिकापुर के विद्यार्थियों से बोले राज्यपाल-अनुशासन,...