श्रमिकों की मेहनत से बन रहा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

      Date:

      • विश्वकर्मा जयंती पर राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन में तीन बड़ी घोषणाएं, 1.43 लाख श्रमिकों के खातों में 51.32 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के श्रमिक अपने परिश्रम और पसीने से प्रदेश के विकास की मजबूत नींव तैयार कर रहे हैं। खेत-खलिहानों से लेकर सड़कों, पुलों, उद्योगों और बड़ी अधोसंरचना परियोजनाओं तक श्रमिकों का योगदान महत्वपूर्ण है। सरकार का उद्देश्य श्रमिकों को सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और उनके परिवारों को बेहतर भविष्य उपलब्ध कराना है। राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर से पहुंचे श्रमिकों को शुभकामनाएं दीं।

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

          मुख्यमंत्री ने श्रमिकों की सुविधा और स्वरोजगार को लेकर तीन बड़ी घोषणाएं कीं। शहरों में काम की तलाश में आने वाले श्रमिकों के लिए आधुनिक श्रमिक सुविधा केंद्र बनाए जाएंगे। इन केंद्रों में बैठने, स्वच्छ पेयजल, मोबाइल चार्जिंग सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा पंजीकृत श्रमिकों के लिए ई-बाइक सहायता योजना शुरू करने की घोषणा की गई। वहीं असंगठित क्षेत्र के रिक्शा चालकों को ई-रिक्शा खरीदने के लिए दी जाने वाली सहायता राशि 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये करने का ऐलान किया गया। महासम्मेलन में मुख्यमंत्री ने श्रम विभाग की 26 योजनाओं के तहत 1 लाख 43 हजार से अधिक श्रमिकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 51 करोड़ 32 लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि अंतरित की। विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सहायता राशि और सामग्री भी प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि श्रम विभाग के तीन मंडलों के माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों के लिए 67 प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। इनमें सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, विवाह सहायता और आर्थिक सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। सरकार के अनुसार पिछले ढाई वर्षों में श्रमिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि श्रमिकों तक पहुंचाई गई है। कार्यक्रम में कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और प्रदेशभर से आए श्रमिक उपस्थित रहे।

          https://dprcg.gov.in/post/1789648629/Raipur-Prosperous-Chhattisgarh-is-being-built-with-the-hard-work-and-sweat-of-the-labourers-Chief-Minister-Shri-Vishnu-Dev-Sai

          श्रमिक परिवारों के बच्चों की पढ़ाई पर जोर

          मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक अभाव के कारण श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत श्रमिक परिवारों के बच्चों को प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। योजना के तहत पहले 100 बच्चों को लाभ मिलता था, जिसे बढ़ाकर 200 बच्चों तक किया गया है।इसी दौरान श्रमिक परिवार की प्रतिभावान बेटी मनिंदर कौर को मुख्यमंत्री ने लैपटॉप और 1.75 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। मनिंदर ने जेईई परीक्षा उत्तीर्ण कर एनआईटी सूरत में प्रवेश हासिल किया है। उनकी इंजीनियरिंग की पूरी पढ़ाई का खर्च श्रम विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।

          100 श्रमिक महिलाओं को ई-रिक्शा

          दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत मुख्यमंत्री ने 100 श्रमिक महिलाओं को ई-रिक्शा की चाबी सौंपी और हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया। मुख्यमंत्री और श्रम एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने हितग्राही यशोदा विश्वकर्मा के ई-रिक्शा में सवारी भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार के साधन उपलब्ध कराने से वे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

          श्रमिक बहनों के साथ बैठकर किया भोजन

          महासम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री साय ने अलग-अलग क्षेत्रों से आई श्रमिक महिलाओं के साथ बैठकर भोजन किया और उनसे बातचीत की। उन्होंने महिलाओं के कामकाज, परिवार और बच्चों की पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। साथ ही श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ मिलने और आवेदन प्रक्रिया में किसी परेशानी के संबंध में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने नवीन उपकर कटौती वेबसाइट का शुभारंभ किया तथा पीवीसी और क्यूआर कोड वाले नए श्रमिक पंजीयन कार्ड का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि तकनीक के माध्यम से श्रमिकों के पंजीयन और योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया को अधिक सरल और पारदर्शी बनाया जा रहा है।

          ‘आशीर्वाद का दीया’ भी जलाया

          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री ने महासम्मेलन में हजारों श्रमिकों के साथ ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की तथा प्रदेशवासियों से भी अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित करने का आग्रह किया। श्रम एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि सरकार श्रमिक कल्याण योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने बताया कि दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत सहायता राशि बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपये किए जाने की बात कही।

          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related