प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने निवास पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित कर उनके स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की।

          https://dprcg.gov.in/post/1789666658/Raipur-Chief-Minister-Vishnu-Deo-Sai-lit-the-‘Lamp-of-Blessings’-at-his-residence-on-the-occasion-of-Prime-Minister-Narendra-Modi’s-birthday

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रसेवा और जनकल्याण को अपने जीवन का प्रमुख उद्देश्य बनाया है। गरीब कल्याण, सुशासन, अंत्योदय, आत्मनिर्भर भारत और देश की विरासत के संरक्षण से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक की उनकी यात्रा प्रेरणादायक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ सहित देशभर में सेवा और जनभागीदारी की भावना दिखाई दे रही है। ‘आशीर्वाद का दीया’ इसी भावना का प्रतीक है और प्रधानमंत्री के प्रति प्रदेशवासियों की शुभकामनाओं को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभा रहा है। प्रदेश सरकार का संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा तथा जनजातीय समाज की आकांक्षाएं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

          सड़क किनारे दीये बेच रही मीरा के पास अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related