30 गेंदों में शतक जड़कर ध्यान मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा, बताया खास जश्न का राज

      Date:

      • अफगानिस्तान के खिलाफ तूफानी पारी के बाद मैदान पर किया मेडिटेशन; बोले- पिछले 6 से 8 महीनों से ध्यान ने मन को स्थिर रखने में मदद की

      नई दिल्ली (एजेंसी)। अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। उन्होंने महज 30 गेंदों में शतक पूरा किया। शतक के बाद उनका जश्न भी मुकाबले की तरह ही खास रहा। अभिषेक ने मैदान पर बैठकर कुछ देर ध्यान मुद्रा में समय बिताया।

          अभिषेक शर्मा

          उनका यह अंदाज देखकर दर्शकों और क्रिकेट प्रशंसकों के बीच सवाल उठने लगा कि आखिर शतक पूरा करने के बाद अभिषेक ने इस तरह जश्न क्यों मनाया। मैच के बाद उन्होंने खुद इसके पीछे की वजह बताई। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिलने के दौरान अभिषेक ने बताया कि वह पिछले करीब छह महीने से लेकर एक साल से मेडिटेशन और ध्यान कर रहे हैं। उनके मुताबिक पूरे साल क्रिकेट खेलने के दौरान खिलाड़ी को कई तरह के उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ता है। ऐसे में मानसिक रूप से स्थिर रहना बेहद जरूरी है। अभिषेक ने बताया कि पिछले छह से आठ महीनों में ध्यान ने उन्हें खुद को शांत और स्थिर रखने में काफी मदद की है। इसी वजह से उन्होंने शतक पूरा करने के बाद मैदान पर बैठकर ध्यान किया।

          चाहते हैं दूसरे खिलाड़ी भी प्रेरित हों

          अभिषेक ने कहा कि उनके इस जश्न का उद्देश्य केवल अपनी खुशी जाहिर करना नहीं था। वह चाहते थे कि अगर कोई उनका यह सेलिब्रेशन देखे और किसी क्रिकेटर को लगे कि मेडिटेशन उसके लिए भी उपयोगी हो सकता है, तो वह इसे आजमाए। उनका मानना है कि क्रिकेट में लगातार प्रदर्शन और दबाव के बीच मन को संतुलित रखना जरूरी है और ध्यान इसमें मददगार हो सकता है।

          तीन मैचों में बनाए 229 रन

          अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 श्रृंखला में अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर चला। उन्होंने तीन मैचों में कुल 229 रन बनाए और शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी हासिल किया। अपनी बल्लेबाजी को लेकर अभिषेक ने कहा कि वह किसी एक खास हिस्से में गेंद खेलने पर ध्यान केंद्रित नहीं करते। उनका प्रयास गेंद को ध्यान से देखने और उसी के अनुसार शॉट खेलने का रहता है। वह बिना किसी दबाव के स्वाभाविक और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करना चाहते हैं।

          तीसरे टी-20 में भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया

          भारत ने तीसरे टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 221 रन बनाए। अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक भारत की जीत का मुख्य आकर्षण रहा। उन्होंने सिर्फ 34 गेंदों में 108 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 11 छक्के शामिल रहे। संजू सैमसन ने भी 35 गेंदों में 50 रन की शानदार पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 59 गेंदों में 142 रन की बड़ी साझेदारी की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 14.1 ओवर में 94 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट, जबकि अक्षर पटेल ने 2 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और यश ठाकुर को एक-एक सफलता मिली। अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच के साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।

          सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : अभिषेक शर्मा ने 32 गेदों में लगाया शतक

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related