रेलवे में 33 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, अक्टूबर में आ सकता है शॉर्ट नोटिफिकेशन

      Date:

      • नवंबर में विस्तृत विज्ञापन जारी होने की उम्मीद, 10वीं पास युवाओं को मिल सकता है मौका

      नई दिल्ली (एजेंसी)। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड की ग्रुप डी भर्ती 2026 को लेकर करीब 33 हजार पदों पर भर्ती की चर्चाएं सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भर्ती का संक्षिप्त विज्ञापन अक्टूबर 2026 में, जबकि विस्तृत विज्ञापन नवंबर में जारी होने की उम्मीद है। हालांकि पदों की वास्तविक संख्या और आवेदन से जुड़ी अंतिम जानकारी आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

          रिपोर्ट्स के अनुसार ग्रुप डी के पदों के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। पिछली भर्ती में आईटीआई प्रमाणपत्र की अनिवार्यता हटाई गई थी। हालांकि इस भर्ती में शैक्षणिक योग्यता की अंतिम शर्तें आधिकारिक विज्ञापन में ही स्पष्ट होंगी। संभावित रूप से उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष रखी जा सकती है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। आयु की गणना किस तारीख के आधार पर होगी, इसकी जानकारी नोटिफिकेशन में दी जाएगी।

          कई चरणों में होगी चयन प्रक्रिया

          ग्रुप डी भर्ती में अभ्यर्थियों को कई चरणों से गुजरना पड़ सकता है। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जा सकती है। इसमें सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सकीय परीक्षण की प्रक्रिया पूरी होगी। निर्धारित सभी चरणों में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।

          शारीरिक दक्षता परीक्षा के संभावित मानक

          पुरुष अभ्यर्थी: 35 किलोग्राम वजन लेकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा 1000 मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होगी। महिला अभ्यर्थी: 20 किलोग्राम वजन लेकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। वहीं 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में पूरी करनी होगी।

          आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार

          फिलहाल करीब 33 हजार पदों और अक्टूबर-नवंबर में विज्ञापन जारी होने की जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। पदों की संख्या, आवेदन की तारीख, शुल्क, आयु सीमा, क्षेत्रवार रिक्तियां और परीक्षा कार्यक्रम की अंतिम जानकारी आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ही सामने आएगी। उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              करंट लगने से हाथी शावक की हुई मौत, रातभर चिंघाड़ता रहा हाथियों का दल

              सरगुजा (AkhandBharatHNKP.Com)। उदयपुर वन परिक्षेत्र में खेतों में फसल बचाने के...